राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोंक में बनास पुलिया के निकट सड़क दुखान्तिका में खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
—
Attachments area
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra