Thursday , 21 May 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी फोन कर स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की बधाई दी राज्यपाल श्री मिश्र को जन्म दिन पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने फोन कर बधाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के जन्म दिन पर सोमवार प्रात: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने श्री मिश्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने शुचिता के साथ आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है। उन्होंने राज्यपाल के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को अनुकरणीय बताया।
राज्यपाल श्री मिश्र को जन्म दिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ तथा मंगलमय जीवन की कामना की।
श्री मिश्र को जन्म दिन पर जम्मू—कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा सहित देश के विभिन्न राज्यों से मंत्री, सांसद, विधायक एवं विशिष्टजन भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …