Thursday , 21 May 2026

बड़ी चौपड़ पर महाआरती में भाग लिया राज्यपाल भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता चिंरजीवी भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा में भाग लिया।
राजस्थान ब्राह्मण  महासभा द्वारा आयोजित परशुराम जी की शोभायात्रा में सम्मिलित होते हुए उन्होंने बड़ी चौपड़ पर भगवान की  महाआरती की। उन्होंने इस दौरान कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म के समय राम नाम रखा गया। महादेव ने जब उन्हें परशु नामक शस्त्र दिया, तो वह परशुराम हो गए। उन्होंने कहा कि  न्याय के देवता परशुराम जी साहस और आत्मबल देने वाले चिरंजीवी हैं। वह शस्त्र और शास्त्र की भारतीय संस्कृति के संवाहक है।
——-

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …