Thursday , 21 May 2026

बापू की पुण्यतिथि पर राज्यपाल श्री मिश्र ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि गांधीजी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या का अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने बापू की पुण्यतिथि पर उनके आदर्श पथ पर चलने का आह्वान किया है।
इससे पहले राजभवन प्रांगण में राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार ने बापू को नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …