राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाव भरा स्मरण किया है। राज्यपाल ने जयंती की पूर्व संध्या पर स्व. वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया और कहा कि वह ऐसे राजनेता रहे हैं जो सभी दलों में सर्वप्रिय रहे हैं। उन्होंने वाजपेयी जी के सान्निध्य का स्मरण करते हुए उनके उदात्त जीवन मूल्यों, राजनीति में शुचिता और निस्वार्थ सबके लिए काम आने के गुणों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।
Check Also
एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण
राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra