राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विजयादशमी (24 अक्टूबर) के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योंहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने इस पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात् करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra