Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने डीजीपी से फोन पर बात कर ली तथ्यात्मक जानकारी प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए दिए निर्देश

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजधानी जयपुर में दिन दहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अपराधियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

श्री मिश्र ने घटना के बारे में जानकारी मिलते ही डीजीपी से फोन पर तथ्यात्मक जानकारी ली और प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था को सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने आम जन की सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं कारगर कदम उठाने के लिए भी विशेष रूप से निर्देश दिए हैं।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …