Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने शॉल ओढाकर,  पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन भी किया।

राज्यपाल ने श्री आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री मिश्र की पूर्व उप प्रधानमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …