Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने राजभवन में किया बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का गुरुवार को लोकार्पण किया।
श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि यह कोर्ट राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बैडमिंटन के जरिए खेलों की स्वस्थ परंपरा से जोड़ेगा। उन्होंने स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए बैडमिंटन खेल को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …