Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने श्री भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमन्त्रित किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार सांय यहां राजभवन में श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी ने राज्यपाल श्री मिश्र को राजस्थान में मुखयमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा।
राज्यपाल श्री मिश्र को रक्षा मंत्री और पर्यवेक्षक भारतीय जनता पार्टी श्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …