Thursday , 21 May 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने किया राज्यपाल श्री मिश्र का अभिनंदन राज्यपाल श्री मिश्र ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में किए जा रहे नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने विधानसभा भवन में बनाए गए डिजिटल संग्रहालय और छाया चित्रों के जरिए दर्शाए गए वहां के अतीत और वर्तमान के संपूर्ण परिदृश्य का भी अवलोकन किया।

राज्यपाल श्री मिश्र के लखनऊ स्थित विधानसभा भवन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत किया। श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के इतिहास, वहां से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व और संसदीय परम्पराओं से जुड़े संदर्भों के बारे में बताते हुए राज्यपाल श्री मिश्र को विधानसभा के बारे में प्रकाशित पुस्तक भी भेंट की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …