Thursday , 21 May 2026

शपथ ग्रहण समारोह रामनिवास बाग में 15 दिसंबर को राज्यपाल श्री मिश्र मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के दो सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामना देते हुए उनके द्वारा प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का अनुमोदन किया है। राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा उन्हें 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है।

राज्यपाल श्री मिश्र 15 दिसंबर 2023 को रामनिवास बाग, जयपुर में मुख्यमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा को एवं श्रीमती दिया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …