राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सूरत के कोसांबा में सड़क किनारे सो रहे राजस्थानी मजदूरों, महिलाओं और बच्चों के अनियंत्रित ट्रक से कुचल जाने की दुखान्तिका पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि बांसवाड़ा के कुशलगढ़ निवासी इन मजदूरों के साथ हुई इस हृदय विदारक घटना से वह व्यथित हैं। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra