Thursday , 21 May 2026
April 9, at 9pm 9 minutes for nation

कोरोना को मात देने के लिए एकजुट हुए सभी धर्म के लोग

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की प्रदेषवासियों से की गई अपील का असर यह रहा कि रविवार की रात 9 बजे से 9 मिनिट तक लगातार हर आंगन से निकली मोमबत्ती, दीपक, मोबाइल और टार्च की रोषनी से प्रदेष जगमगा गया। एक बारगी देखने से तो ऐसा लगा मानो प्रदेष से कोरोना के अंधियारे को मात देने के लिए प्रदेष में सभी धर्म के लोगों ने एकजुटता के साथ सामूहिक सदभाव की रोषनी करके खुषहाली का नया उजियारा ला दिया हो।

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र राज भवन में अपने राजकीय आवास मुख्य भवन के द्वार पर रविवार की रात्रि 09 बजने से पहले ही अपने हाथ में मोमबत्ती लिए खडे हो गये। पूरे नौ मिनिट तक मोमबत्ती की रोषती में प्रदेष की खुषहाली के लिए चिंतन किया। प्रदेष की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र और राज्यपाल के परिवारजन ने भी कोरोना को मात देने के इस हवन में अपनी आहूतियां दीं।

राज्यपाल ने कहा कि देष के प्रधानमंत्री के आव्हान में प्रदेष के प्रत्येक व्यक्ति ने सोषल डिस्टेंसिग के नियमों का पालन करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई है। श्री कलराज मिश्र ने कहा कि इससे सामूहिक शक्ति का संचार हुआं। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक रोषनी कोरोना वैष्विक महामारी को मात देने में कारगर कदम साबित होगी।

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि देष हित के इस कार्य में लागों ने सराहनीय पहल की है। इस कार्य में सभी धर्मों और सभी जातियों के लोगों ने एक होकर देष हित को सर्वोपरि माना है। राज्यपाल ने इस एकजुटता के लिए प्रदेषवासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति के लिए बचाव ही कारगर उपाय है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेषवासियों ने इस संकट की घडी में धीरज का परिचय दिया है, जिसके लिए राज्य का प्रत्यके नागरिक साधुवाद का पात्र है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …