राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि ‘‘ मैं आज अत्यन्त प्रसन्न हूँ। हम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्व थे। आज हमारी प्रतिबद्वता पूर्ण हो रही है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बने, ऐसी हमने कल्पना की थी। आज हमारी कल्पना साकार रूप ले रही है। हम सदैव यह चाहते थे कि मंदिर के निर्माण से भारत की दुनिया में प्रतिष्ठा ओर बढे। यह मंदिर सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय एकता और वसुधैव कुटुम्बकम के प्रतीक के रूप में स्थापित होगा। न्यायालय के फैसले, आम सहमति और जनभावना के अनुरूप यह कार्य हो रहा है। मैं राम मंदिर आन्दोलन से जुडे़ करोडा़ें संतो, सभी नागरिकों का अभिनन्दन करता हूँ तथा प्रधानमंत्री जी को बधाई व धन्यवाद देता हूँ। ‘‘
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra