राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केरल के राज्यपाल श्री आरीफ मोहम्मद खान से दूरभाष पर बात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने केरल के कोझीकोड में हुई यात्री विमान दुर्घटना और वहां हुए भू-स्खलन पर दुःख व्यक्त किया। राज्यपाल ने इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मशांति और उनके परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने केरल के राज्यपाल से इन दुर्घटनाओं के बारे में चर्चा की और राजस्थान से हर संभव मदद दिलाने के लिए कहा है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra