राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर प्रदेशवासियों और जनजातीय उपयोजना क्षेत्र में रह रहे लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘ आदिवासी कल्याण के लिए हम सभी को मिल-जुलकर सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। आदिवासी क्षेत्रों में कोरोना वैश्विक महामारी का प्रभाव कम है। जनजातीय लोग प्रकृति से समन्वय रखते हैं, इसलिए आदिवासी क्षेत्र के लोगों में इम्यूनिटी अच्छी होती है। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने हैं। एकजुटता से किए गए प्रयास से ही कोरोना को मात दी जा सकेगी। ‘‘
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra