Thursday , 21 May 2026

माननीय राज्यपाल की जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं

माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
है राज्यपाल ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय का प्रतिकार कर शाश्वत सत्य एवं निष्काम कर्म के महत्व की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें युग पुरुष श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिये।
है राज्यपाल श्री मिश्र जी ने कहा कि जन्माष्टमी के मौके पर अपने आस पास के ऐसे लोग जो गरीब है, जिनके पास इस कोरोना वैश्विक महामारी में खाने पीने की व्यवस्था नही है, उन लोगों को भोजन कराये। राज्यपाल ने कहा कि हमें घर में रहकर ही पूजा पाठ करनी है। घर में पूजा पाठ के दौरान सोशल डिस्टेसिंग बनाकर रखनी है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …