राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि इस बार इन पर्वों को अपने घरों पर रह कर ही मनाना है। कोरोना वैश्विक महामारी पर जीत पाने के लिए हमें सोशल डिस्टेन्स बनाकर रखनी है और मास्क का उपयोग करना है। श्री मिश्र ने इन पर्वो पर प्रदेश को कोरोना से मुक्ति मिलने और प्रदेश में खुशहाली की कामना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra