राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों का आहवान किया है कि सामाजिक सरोकारों में पत्रकार संगठन अपनी भूमिका निभायें ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण का विकास हो सके। पत्रकारों के मनोबल को बनाये रखने के लिए पत्रकारों के हितो के लिए प्रयास किये जाने जरूरी है।
राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां राजभवन में आई एफ डब्ल्यू जे द्वारा आयोजित राजभवन के कर्मचारियों को पी पी ई किट भेंट कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के इस प्रयास के लिए संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके इस कार्य की सराहना की। समारोह को फैडरेशन के श्री के विक्रम राव, श्री उपेन्द्र सिंह राठौड और श्री शंकर नागर ने भी सम्बोधित किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra