राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बैंगलौर के राजस्थान मूल निवासी तथा राज्यपाल रिलिफ फण्ड के सदस्य रहे उद्योगपति और समाजसेवी श्री केसरीमल बुरड़ के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री मिश्र ने स्व.बुरड़ के समाजसेवा के लिए दिये अवदान को स्मरण करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वह सदा तत्पर रहते थे। स्व.बुरड़ ने राज्यपाल रिलिफ फण्ड में सदस्य रहते भी समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध होकर सदा कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से स्व.बुरड़ की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Check Also
एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण
राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra