Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से आर.पी.एस.सी. सदस्य श्री राठी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. जसवंत राठी ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यपाल श्री मिश्र को श्री राठी ने इस अवसर पर अपनी लिखी पुस्तक ‘मेरा युद्ध कैंसर विरुद्ध‘ की प्रति भी भेंट की। इसमें उन्होंने कैंसर से अपनी लड़ाई के अनुभव पाठकों से साझा किए हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री राठी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …