राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को खोले के हनुमान जी के मंदिर में परिवार सहित दर्शन कर पूजा अर्चना की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान खोले के हनुमानजी मंदिर में विशेष प्रार्थना की और बाद में प्रसादी भी ग्रहण की। उन्होंने बाद में खोले के हनुमान मंदिर परिसर में ही रामदरबार के भी दर्शन किये। उन्होंने भगवान से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेश को कोरोना से पूरी तरह मुक्त करने और सभी के सुखद, स्वस्थ, मंगलमय और प्रसन्नतादायक जीवन की कामना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra