राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मकर संक्रांति पर प्रातः राजभवन स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। बाद में उन्होंने राजभवन स्थित गौशाला में गायों को स्वयं चारा और गुड़ भी खिलाया और कंबल ओढाई।
राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्रांति से दिन बड़े और रातें छोटी होनी प्रारंभ हो जाएगी। इसी पावन दिन से धरती पर उजास में वृद्धि शुरू होती है। उन्होंने उजास के पावन पर्व पर देश और प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और सम्पन्नता की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन पर गोसेवा करने और दान करने से पुण्य में वृद्धि होती है इसलिए हम सभी को गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करते हुए इस पर्व को मनाना चाहिए।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra