राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गरीब, असहाय एवं वंचित परिवारों में वितरण के लिए गुरुवार को राजभवन से 5 हजार कंबलों से भरे वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
श्रीबालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट की ओर से किये गए इस सहयोग के लिए राज्यपाल ने ट्रस्ट की सराहना की। ट्रस्ट के सचिव अजय प्रकाश ने बताया कि राजभवन की ओर से गुरूवार को ही कुष्ठ आश्रम, रैन बसेरों, वृद्वाश्रमों में निवासरत लोगों तथा अनाथालयों के बच्चों को इन कंबलों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra