राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने समाजसेवी, गौसेवक पदमाराम जी कुलरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व. कुलरिया के देवलोकगमन पर उनके परिवार द्वारा गौशाला में एक करोड़ की राशि देने की सराहना करते हुए उनकी स्मृति को वंदन किया है।
श्री मिश्र ने कहा कि गौसेवा ईश्वर की आराधना है। उन्होंने ईश्वर से गौसेवक संत पदमाराम कुलरिया की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra