Thursday , 21 May 2026

देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का हुआ वाचन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के छठे सत्र में अभिभाषण दिया। देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में राज्यपाल ने सदन में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन किया।

इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के बुधवार प्रातः 11 बजे अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य और विधानसभा सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने उनका स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी की बटालियन ने राष्ट्रीय सलामी दी। राज्यपाल श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने 45 मिनट में पूरा अभिभाषण पढ़ा। राज्यपाल ने 11.05 बजे अभिभाषण पढ़ना शुरू किया और 11.50 बजे तक अभिभाषण पूरा किया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …