Thursday , 21 May 2026

वसंत पंचमी पर राज्यपाल की शुभकामना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश एवं प्रदेशवासियों को वसंत पंचमी (16 फरवरी) की बधाई एवं शुभकामना दी है।
उन्होंने वसंत पंचमी पर विद्या एवं ज्ञान की देवी सरस्वती को नमन करते हुए इस पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं संपन्नता की कामना की है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वसंत ऋतु जीवन में उमंग, उत्साह एवं उल्लास की प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर मां शारदे से सभी को ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्रदान करने की कामना की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …