Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने वर्ष प्रतिपदा पर पूजा अर्चना कर किया नववर्ष का स्वागत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजभवन स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।

राज्यपाल श्री मिश्र ने नवरात्र के पहले दिन दुर्गासप्तशती का पाठ कर मां दुर्गा से देश और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सभी हर्ष और उमंग के साथ नव वर्ष का अभिनंदन करें तथा कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कर इस महामारी को मात देने का निश्चय करें।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …