Thursday , 21 May 2026

बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर जयंती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जन्म जयन्ती (14 अप्रेल) पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान और उसमें निहित मूल्य ही भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने इस अवसर पर आह्वान किया है कि सभी देशवासी भारतीय संविधान की प्रस्तावना को आत्मसात करने और मूल कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें, यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …