Thursday , 21 May 2026

साहित्यकार श्री नरेंद्र कोहली के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पद्मश्री से अलंकृत, प्रख्यात साहित्यकार श्री नरेंद्र कोहली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्व. कोहली ने अपने साहित्य के माध्यम से धार्मिक और पौराणिक आख्यानों और ऐतिहासिक संदर्भों से नई पीढ़ी को जोड़ा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …