Wednesday , 15 July 2026

खगोल वैज्ञानिकों की भारत की उपलब्धियों की सराहना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार सांय अरावली रेंज के गुरु शिखर चोटी के शीर्ष पर स्थित इन्फ्रारेड वेधशाला और वहां की दूरबीन से खगोलीय घटनाओं का अवलोकन भी किया।
उन्होंने इसरो वेधशाला में कंप्यूटर उपकरणों तथा खगोलीय उपकरणों का प्रस्तुतिकरण भी देखा। बाद में आस पास के पर्वतीय स्थानों को देखते वहां की जलवायु को सराहा।

राज्यपाल ने इससे पहले माउंट आबू में अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार की वित्त पोषित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद द्वारा 90 के दशक में यहां पर स्थापित इन्फ्रारेड वेधशाला के भवन और वहां पहुंचने के सड़क मार्ग तथा अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया।

उन्होंने वेधशाला परिसर में वायुमंडलीय भौतिकी प्रयोगों से संबंधित अध्ययन करने के लिए स्वदेशी वायुमंडलीय और अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला और वहां के उपकरणों के बारे में कौतूहल जताते जानकारी ली। बाद में उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी भारतीय उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना भी की।
राज्यपाल ने इसरो द्वारा माउंट आबू में वेधशाला का पूर्णत: स्वदेशी आधार पर पर्वतों के शिखर पर निर्माण को मिसाल बताया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …