राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक, डॉ. हरि बाबू को मिजोरम, श्री मंगू भाई छगन भाई पटेल को मध्य प्रदेश और श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री मिश्र ने इसके साथ ही श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम से गोवा, श्री सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा से त्रिपुरा, श्री रमेश बैस को त्रिपुरा से झारखंड और श्री बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश से हरियाणा स्थानांतरित किए जाने पर उन्हें नवीन पद के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra