Thursday , 21 May 2026

प्रधानमंत्री ने किया ई-रुपी प्रीपेड वाऊचर का लोकार्पण राज्यपाल श्री मिश्र ने ऑनलाइन भाग लिया, डिजिटल ट्रांजेक्शन की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को ई-रुपी प्रीपेड वाऊचर लोकार्पण कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के अंतर्गत एक वर्चुअल कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर ई-रुपी प्रीपेड वाऊचर को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कार्यक्रम के बाद कहा कि ’मिनिमम गवर्नमेंट, मेक्समिम गवर्नेन्स’ के अंतर्गत केंद्र सरकार की यह महत्ती पहल है। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को इससे और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र में ई-रुपी वाऊचर को ईमानदारी और पारदर्शिता की दृष्टि से उठाया गया क्रांतिकारी कदम बताया है। इस कार्यक्रम में देश के राज्यों के राज्यपाल, उप राज्यपाल, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त विभाग के अधिकारियों, राज्यों के मुख्य सचिव आदि ने भाग लिया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …