Thursday , 21 May 2026

डॉ. सतीश कुमार गर्ग बने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति राज्यपाल ने जारी किए कुलपति नियुक्ति के आदेश

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आज एक आदेश जारी कर डॉ. सतीश कुमार गर्ग को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किए हैं।
राज्यपाल के आदेशानुसार डॉ. गर्ग को कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सतीश कुमार गर्ग इससे पहले बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव पद पर कार्य कर रहे थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …