Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने मोबाइल एक्जीवेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को राजभवन से मोबाइल एक्जीवेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता के साथ वैक्सीन लगाना जरूरी है। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा वैक्सीन जागरूकता तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए अनुभवी संचारकर्मी और सांस्कृतिक दल द्वारा गांव, कस्बों और शहरों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना भी की।
प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो की अपर महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ के अनुसार झालावाड़ तथा जयपुर से श्रीगंगानगर मार्ग पर 30—30 दिवस के लिए चलायी जा रही मोबाइल वैन द्वारा जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग के लगभग 200 स्थानों पर प्रचार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन वाहनों में आजादी का अमृत महोत्सव पर एक 15 स्टैंड की मिनी प्रदर्शनी भी ले जायी जा रही है जो स्थान—स्थान आम जन के लिए प्रदर्शित की जाएगी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …