राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को अतरौली पहुंचकर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की स्मृति सभा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
राज्यपाल श्री मिश्र ने स्व. कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने स्व. कल्याण सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रामवती देवी, पुत्र सांसद श्री राजवीर सिंह, पौत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री संदीप कुमार सिंह सहित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने स्व. कल्याण सिंह के साथ अपने आत्मीय सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कि स्व. सिंह ने बड़े भाई के रूप में हमेशा उनपर स्नेह रखा। उनके राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवदान को याद करते हुए राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह विरल व्यक्तित्व एवं अद्भुत प्रशासनिक कौशल के धनी थे और उनके जाने से जो खालीपन बना है, उसे भरा नहीं जा सकेगा।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra