राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला श्रीमती सुदेश धनखड़ भी उपस्थित रहीं।
इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें भारतीय संविधान की उद्देश्यिका और मूल कर्तव्यों का मढ़ा हुआ चित्र भी भेंट किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra