राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व जीवन से अंधकार और निराशा को दूर कर उत्साह, उल्लास और नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी से सभी को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने की कामना की है।
राज्यपाल ने कहा है कि जीवन का वास्तविक आनंद देने में ही निहित है, इसलिए हमें इस अवसर पर दूसरों के जीवन में उमंग और खुशियां भरने का संकल्प लेना चाहिए।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन में आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को दीप पर्व पर मिठाई एवं उपहार वितरित किए।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि दीप पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन में कार्य करने वाले अधिकारी—कर्मचारियों को एक परिवार बताते हुए सभी के मंगल और सुख—समृद्धि की कामना की। इस मौके पर
राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार एवं विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारीगण मौजूद थे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra