Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से श्री सुगल चंद जैन की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राज्यपाल राहत कोष सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुगल चन्द जैन ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल को उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री जैन ने मुलाकात के दौरान सिंघवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल राहत कोष के लिए पांच लाख रुपए राशि का चेक सौंपा।

राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्यपाल राहत कोष में आर्थिक सहयोग के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से राहत कोष सशक्त होगा और इससे अधिकाधिक जरूरतमन्दों को लाभान्वित करने में मदद मिलेगी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …