Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री महेश जोशी की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री श्री महेश जोशी ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की।

राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात के दौरान श्री जोशी ने उन्हें राज्य में चलाई जा रही जलदाय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने केन्द्र प्रवर्तित जलप्रदाय योजनाओं के बारे में एक आग्रह पत्र भी सौंपा, जिसमें केन्द्र सरकार के माध्यम से राजस्थान को जल जीवन मिशन के लिए 90:10 के अनुपात में फंडिग प्रदान करने के लिए अनुरोध किया गया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …