Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने गौवंश को सर्दी से राहत देने के लिए कम्बल ओढ़ाए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में संचालित गौशाला में गौवंश को सर्दी से राहत देने के लिए स्वयं पहुंचकर गायों को कम्बल ओढ़ाए और गौ ग्रास खिलाया । उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि वे सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के साथ जीव—जंतुओं के लिए भी दया का भाव रखते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने का आह्वान किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर उत्तरायण होते सूर्य की कृतज्ञ वंदना के सनातन, शाश्वत पर्व मकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली और संपन्नता की कामना की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …