Thursday , 21 May 2026

आजादी के अमृत महोत्सव पर राजभवन में बालू रेत से सिरजी कलाकृति रही आकर्षण का केंद्र

राजभवन में बुधवार का दिन उत्सवधर्मिता से सजा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित था। राजभवन में संविधान पार्क निर्माण एवं अन्य सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ ही मुख्य भवन के पास रेत से बनाई एक कलाकृति आकर्षण का विशेष केंद्र रही।
आजादी के अमृत महोत्सव पर राजभवन में भारतीय संसद और संविधान की रेत से प्रतिकृति पुष्कर के कलाकार अजय रावत ने बनाई। संसद भवन और संविधान का अहसास कराती इस मोहक कलाकृति को रावत ने बेहद श्रम से सिरजा। संविधान के मूल ग्रन्थ और उद्देश्यिका को उन्होंने बालू रेत से उकेरते भारतीय गणतंत्र को जैसे राजभवन में जीवंत किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुक्त कंठ से रेत से सिरजी इस कलाकृति की सराहना की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …