Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने खाटू श्याम बाबा और सालासर बालाजी के दर्शन किए देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ सीकर जिले में खाटू श्याम बाबा और चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने खाटू श्याम मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर में आरती कर देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल का श्री श्याम मंदिर कमेटी के श्री प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें श्याम बाबा की प्रतिमा और प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।
इसके पश्चात सालासर बालाजी मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल श्री मिश्र का श्री हनुमान सेवा समिति सालासर के अध्यक्ष श्री यशोदानंदन पुजारी सहित पुजारी परिवार की ओर से मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। समिति की ओर से उन्हें बालाजी भगवान की तस्वीर भी भेंट की गई।
राज्यपाल श्री मिश्र के पहुंचने पर सीकर और चूरू के जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …