राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी रहे स्व. शिवकुमार पारीक की प्रार्थना सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत स्व. शिवकुमार पारीक सेवा और समर्पण से जुड़े महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि स्व. पारीक से उनके घनिष्ठ सम्बन्ध रहे हैं। उनके बारे में जितना कहा जाए कम है।
राज्यपाल ने पूर्व में स्व. पारीक की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राज्यपाल ने उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस भी बंधाया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra