राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां गोविन्ददेव जी मंदिर जाकर श्रीमद्भागवत कथा सुनी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में कथा व्यास पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री के मुख से श्रीमद्भागवत कथा पूरी तल्लीनता एवं भक्ति भाव से सुनी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री महेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने गोविन्ददेव जी मंदिर में दर्शन भी किए और आरती कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra