राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को यहां राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री आर. वेंकटेश्वरन के नेतृत्व में मुलाकात की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रशिक्षु अधिकारियों से देश और समाज का भला सोचते हुए सेवा में सदैव उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में वे भविष्य में जहां भी कार्य करें, भारतीय संस्कृति और उसके गौरव को बढ़ाते हुए समर्पित होकर अपनी सेवाएं दें।
दल में प्रशिक्षु अधिकारी श्री प्रकाश कुमार चौधरी, श्री संजीव मांडिया, श्री ऋषभ कुमार रेवार, श्री वैभव रावत और हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती रितु नन्दा शामिल थे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra