राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार सायं पूर्व उप राष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत की 12वीं पुण्य तिथि पर विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने स्व. शेखावत की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि सादगी पूर्ण और मिलनसार व्यक्तित्व वाले भैरोंसिंह जी का गांव और गरीब से गहरा जुड़ाव रहा ।इनकी सेवा और कल्याण को ध्येय बनाकर वे आजीवन कार्य करते रहे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra