राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार प्रातः माउंट आबू में नक्की झील के किनारे सर्वेश्वर श्री रघुनाथ जी मंदिर में दर्शन किए।
राज्यपाल ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर महन्त श्री सियारामदास जी महाराज नैयायिक से उन्होंने धर्म और अध्यात्म पर संवाद भी किया । इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र का उपरना एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra