राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार सायं को माउंट आबू की नक्की झील पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र और परिजनों के साथ राष्ट्रीय उद्यान में तिरंगे के समीप से नक्की झील के सौंदर्य को निहारा।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि माउंट आबू सहित यह पूरा क्षेत्र ही प्राकृतिक, ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यहा पर्यटन की विपुल संभावनाएं हैं, इस क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता और पारिस्थितिकी को अक्षुण्ण रखते हुए आबू के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra